शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को तिमारपुर नई दिल्ली स्थित परमाणु चिकित्सा और विज्ञान संस्थान (इनमास–रक्षा) का दौरे किया। कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह के नेतृत्व में गए दल ने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। बैठक में दोनों संस्थानों में संयुक्त अनुसंधान, शैक्षणिक आदान-प्रदान और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। दोनों संस्थानों के बीच ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए। विश्वविद्यालय में रक्षा संबंधित शोध परियोजनाएं शुरू करने की योजना। इनमास के निदेशक डॉ. सुधीर चंदना ने विश्वविद्यालय के दल का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु ओझा, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. कैलाश मांडा और डॉ. नीरज, प्रो. हरी मोहन, प्रो. एनएस नेगी, डॉ. संदीप चौहान, डॉ. रमेश ठाकुर, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राजेश जरयाल और डॉ. रविकांत भाटिया मौजूद रहे। संवाद