फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महाविद्यालय धामी में मनाया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। महाविद्यालय धामी में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो. मनीला गुप्ता ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष के समीर ने किया। विद्यार्थियों ने संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। बीए तृतीय वर्ष के साहिल ने संविधान निर्माण प्रक्रिया को सरल रूप में समझाया। पायल ने संविधान के उद्देश्यों पर विचार रखे। रीना और गीतांजलि ने प्रमुख संवैधानिक संशोधनों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आईडी शर्मा ने संवैधानिक मूल्य और उनकी प्रासंगिकता विषय पर भारतीय संविधान की मूल भावना, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें