शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने सोमवार को नए साल के पहले दिन अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नए साल से व्यवस्थाओं को सुधारने पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद रही विवि अधिकारी संघ की प्रधान सुदर्शना भंडारी, सुनील शर्मा, सुनीता सहगल, लाभचंद और देवी चंद ने प्रति कुलपति को नए साल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने भरोसा दिया कि विवि के विकास और छात्र हित में किए जाने वाले कार्य में हमेशा उनका सहयोग रहेगा। ब्यूरो