पुलिस थाना मनाली में एक होटल के कमरे में विदेशी के मृत मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनाली में यूनाइटिड किंग्डम के नागरिक नील विलसन मैकडोनाल्ड यहां एक होटल में रह रहा था।
यह हर दो साल के बाद मनाली आता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह बीमार चल रहा था। इसकी एक टांग भी फ्रेक्चर हो गया था। जब इसके जानने वाले मिलने इसके कमरे में पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में जब देखा तो यह अंदर मृत पड़ा था।
एसएचओ मनाली मोहन रावत ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना यूनाइटिड किंग्डम के दूतावास को भी दे दी गई है।