फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा का बयान,60 लाख की आबादी को नहीं मिलता एम्स, विशेष प्रयासों से हुआ संभव

Tue, 26 Sep 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो बिलासपुर में कुछ देने आ रहे हैं। इससे पहले जो भी प्रधानमंत्री बिलासपुर में आए वे सिर्फ मांगने ही आए। एम्स हिमाचल के  लिए एक ऐतिहासिक तोहफा है। 
विज्ञापन


60 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को एम्स नहीं मिलता। लेकिन यह सब विशेष प्रयासों से ही संभव हो पाया है। जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में भाजपा की तरह नीयत साफ होनी चाहिए। 

भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है जिनकी नीयत और नीति दोनों श्रेष्ठ हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर पहुंचने पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बोले रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर प्रधान मंत्री ने सभी पहलुओं पर गौर किया। दस्तावेज भी स्वयं देखे। जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भी आभारी हैं। 

क्योंकि इस मुद्दे पर उनका सहयोग भी अहम रहा है। नड्डा ने कहा कि एम्स बनने के बाद हर रोज एक शहर के बराबर आबादी यहां हर रोज आएगी और जाएगी। बिलासपुर की अर्थव्यवस्था के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव होगा। 

उन्होंने कहा कि बतौर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उनके ऊपर पूरे देश के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि वह अपने घर हिमाचल को समय नहीं दे पाते। लेकिन प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने आज तक कोई कमी भी नहीं छोड़ी। 

केंद्र ने प्रदेश को बिना मांगे बहुत कुछ दिया है और आगे भी सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब 30 सितंबर तक वे बिलासपुर में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव के लिए माहौल भी बिल्कुल अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें