प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने ई भूमि ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए उपलब्ध व्यक्तिगत भूमि/संपत्ति की जानकारी उपलब्ध होगी।
उद्योग विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति जो अपनी भूमि/संपत्ति बेचने का इच्छुक हो, वह अपनी भूमि/संपत्ति को इस पर सूचीबद्ध कर सकता है। यह प्रणाली प्रदेश भर में इच्छुक खरीदारों के लिए भूमि उपलब्धता की जानकारी प्रदान करती है।
कलेक्टर दर पर सूची उपलब्ध होने से खरीदारों को परियोजनाओं के लिए धन का प्रबंधन करने में आसानी होगी। इस प्रणाली के परिणामस्वरूप संपत्ति लेन-देन में एग्रीगेटर और कमीशन एजेंटों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
इसके अलावा यह प्रणाली किसी आवेदक/भूमि मालिक को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से कहीं भी पंजीकरण और लॉगइन करने की सुविधा देती है। विक्रेता भूमि के पूर्ण विवरण को भूमि विवरण फार्म में भरता है और भूमि से संबंधित दस्तावेज अपलोड करता है।
भूमि विवरण तब रुचि रखने वाले खरीदारों के लिए आवश्यकतानुसार भूमि खरीदने के लिए सार्वजनिक डोमेन/होम पेज पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में खरीदार प्रणाली को भी विकसित किया जाएगा, ज
हां पर कोई भी सरकारी इकाई/उद्यमी इस पोर्टल पर अपनी जरूरत अनुसार भूमि के लिए आवेदन कर सकता है तथा इच्छुक विक्रेता अपनी जरूरत के हिसाब से जवाब दे सकते हैं।