फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल, योगासान का फोटो-वीडियो बनाओ और इनाम पाओ

Mon, 18 Jun 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कामकाजी महिलाओं को योग दिवस में शामिल करने के लिए अनोखी पहल की है। कामकाजी महिलाएं अपने कार्यालय में योगासन की फोटो और वीडियो बनाकर इनाम जीत सकती हैं।

विज्ञापन


इस योग दिवस प्रतियोगिता को योग फॉर नौ टू पांच का नाम दिया गया है। प्रतियोगिता को महिला सशक्तीकरण से जोड़ा गया है। कामकाजी महिलाओं को योगासन की फोटो और वीडियो 21 जून तक महिला एवं बाल मंत्रालय को भेजनी होगी।

देश में बेहतर फोटो तथा वीडियो को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय चयनित कर इनाम देगा। महिला एवं बाल मंत्रालय के अनुसार जो ऐसे सरल योगासन जानते हैं, जिसे कार्यस्थल पर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


महिलाओं को ऐसे योगासन कार्यस्थल में करके फोटो और वीडियो महिला एवं बाल मंत्रालय को भेजनी होगी। उसके बाद महिला एवं बाल मंत्रालय बेहतर फोटो व वीडियो को चुनाव करेगा और सबसे अच्छे फोटो व वीडियो को 2000 रुपये इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें