फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग टनल का निरीक्षण करने पहुंच रहीं रक्षा मंत्री, बीआरओ अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

Sun, 15 Oct 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगी। वे साउथ पोर्टल में टनल का दौरा करने के अलावा बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। 
विज्ञापन


बीआरओ ने 10 अक्तूबर को रोहतांग टनल की खुदाई पूरी कर दोनों छोर मिला दिए हैं। अब टनल के भीतर का कार्य शुरू होगा। रक्षा मंत्री रविवार सुबह दिल्ली से भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे में उतरेंगी। 

भुंतर से हेलीकाप्टर के माध्यम से मनाली स्थित सोसे हेलीपैड जाएंगी। यहां से सड़क मार्ग से रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल पहुंचेगी। रक्षामंत्री टनल का भीतर जाकर निरीक्षण करेंगी। 
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के चलते मंत्री का दौरा गोपनीय रखा गया। पहले रक्षा मंत्री का दौरा 24 अक्तूबर को था, लेकिन वे 10 दिन जल्दी पहुंच रही हैं। उधर, 38 बीआरटीएफ ने वाहंग से पलचान मार्ग को चकाचक कर दिया है। 
विज्ञापन


एसडीएम मनाली एचआर वेरवा ने बताया कि रविवार को रक्षा मंत्री मनाली रही हैं, लेकिन बीआरओ ने उनके कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें