शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला पट्टी विकासनगर के 23 बच्चों को स्कूल वर्दी और जूते वितरित किए। लॉज किन्नर कैलाश 320 ने बच्चों को पेंट, शर्ट, स्वेटर और मोजे सहित पूरी वर्दी प्रायोजित की। जूते हरीश चंद्र जोशी ने उपलब्ध करवाए। रोटरी क्लब ने दोनों प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया कि वर्दी पहनने से बच्चों में भेदभाव की भावना खत्म होती है। इससे वे पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। इस मौके पर हरीश चंद्र जोशी, डॉ. अरविंद सूद, पंकज मल्होत्रा, सौरभ गोयल और सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद