फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को विकसित कर खत्म हो सकती है बेरोजगारी : प्रो. वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन संस्थान में बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, ताजी बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटन को विकसित कर इसे बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए एक प्रभावी हथियार के रूप में उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल, प्रो. अरविंद कुमार भट्ट, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. एसएस नारटा भी मौजूद रहे। इस मौके पर संस्थान की निदेशक प्रो. सुषमा रेवाल, प्रो. सोनिया खान, प्रो. नितिन व्यास, डाॅ. विनीतडाॅ. विशाल मेहरा, डाॅ. प्रीति कंवर सहित सभी शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें