जिला ऊना के चुरड़ू के समीप बुधवार दोपहर को एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोमोबाइल एजेंसी में घुस गया। इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों में हडकंप मच गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से यहां रखी 20 से अधिक बाइक्स क्षतिग्रस्त हो गई है।
सूचना के अनुसार ट्रक ऊना से अंब की तरफ जा रहा था। अचानक हीरो मोटर्स के शोरूम के समीप अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते शोरूम के बाहर रखी करीब 20 बाइक्स क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार घटना में किसी के घायल होने का मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की छानबीन कर रही है। शो रूम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।