फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नौकरी न मिलने से रोजगार दफ्तर की राह से बेरोजगारों का किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

साल 2021 में जिला शिमला में 16 हजार ने करवाया था पंजीकरण, 2025 में महज 3,872 ने किए आवेदन
नौकरी न मिलना पंजीकरण घटने का बड़ा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रोजगार कार्यालय से सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी न मिलने से निराश युवा अब पंजीकरण भी नहीं करवा रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालय में पांच साल में पंजीकरण करवाने वाले युवाओं का आंकड़ा 76 फीसदी तक घट गया है।

रोजगार कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के अनुसार साल 2021–22 में जिले से 16,354 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 24 युवाओं को कार्यालय के माध्यम से निजी नौकरियां मिलीं। इस साल कई युवाओं को सरकारी नौकरी भी मिली है। 2022-23 में 12,338 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जिनमें 528 को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली। हालांकि इसके बाद नौकरियों के साथ पंजीकरण का आंकड़ा भी तेजी से घट गया। साल 2023-24 में 10,224 युवाओं ने आवेदन किया जिनमें से 403 को निजी क्षेत्र में नौकरी मिल पाई। वर्ष 2024-25 में 8,529 ने आवेदन किया। इनमें 295 को निजी नौकरियां मिली। साल 2025-26 में अभी तक 3,872 युवाओं ने ही शिमला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवाया है। इनमें से महज 98 युवाओं को निजी नौकरियां मिलीं। इस तरह रोजगार कार्यालय में साल 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक के आवेदनों में कुल 76.35 प्रतिशत की गिरावट आई है। रोजगार कार्यालय शिमला के अनुसार युवाओं का रुझान अब सरकारी नौकरियों से ज्यादा निजी नौकरियों की ओर बढ़ रहा है। इसलिए युवा पंजीकरण नहीं करवा रहे। यह सीधे ही निजी कंपनियों में जाकर नौकरी हासिल कर रहे हैं। दूसरी ओर रोजगार कार्यालय से निजी क्षेत्र की नौकरियां भी ज्यादा नहीं मिल रहीं। इसलिए युवा पंजीकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। वहीं विभाग के पास सरकारी नौकरियां कितने युवाओं को मिली इसकी सूचना नहीं है।
विज्ञापन

संवाद



कभी रोजगार कार्यालय में लगती थीं लाइनें
साल 2010 से 2020 के बीच रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण के लिए लंबी लाइनें लगती थीं। युवाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब रोजगार कार्यालय खाली पड़ा है। पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है लेकिन इसमें भी इक्का दुक्का ही आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन




निजी कंपनियों से बात कर दी जाएंगी नौकरियां
शिमला में निजी कंपनियां कम हैं। इसके चलते यहां निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हैं। बाहर की कंपनियां पहले ही खाली पदों को भर लेती है। कार्यालय ज्यादा से ज्यादा कैंपस साक्षात्कार करवाने का प्रयास कर रहा है। निजी कंपनियों से बात कर उन्हें रोजगार कार्यालय के जरिए रिक्त पदों को भरने के लिए कहा जा रहा है। इससे आने वाले समय में युवाओं को और ज्यादा नौकरियों पाने का मौका मिलेगा।
-प्रवीन नगराईक, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें