फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बाथू पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल युवक गायब

Fri, 25 Feb 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 ऊना के बाथू की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक 19 वर्षीय युवक इजराइल भी घायल हो गया गया। उसे ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
बाथू पटाखा फैक्टरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल एक युवक गायब हो गया है। ऊना से पीजीआई रेफर युवक मंगलवार से ही गायब है। उसके अंबाला जाने की आशंका है। अभी तक वह ट्रेसआउट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार ऊना के बाथू की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक 19 वर्षीय युवक इजराइल भी घायल हो गया गया। उसे ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में चंडीगढ़ जाते वक्त इजराइल लगातार चालक को अंबाला जाने के लिए बोल रहा था। हालांकि, चालक उसे पीजीआई चंडीगढ़ छोड़कर लौट आया। 

विज्ञापन


हैरत की बात है कि उक्त युवक पीजीआई में दाखिल ही नहीं हुआ और गायब हो गया। जब इसकी भनक स्वास्थ्य विभाग ऊना को लगी तो गायब युवक की तलाश तेज कर दी गई, लेकिन उसका संपर्क नंबर नहीं होने के कारण अभी उसका पता नहीं चला है। युवक के अंबाला में होने की आशंका जताई जा रही है। वह अपना इलाज वहीं करवाने की बात बार-बार कह रहा था। एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि घायल युवक से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में उसके अंबाला में होने की बात सामने आ रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि उन्हें युवक के गायब होने की सूचना मिली है। युवक को पीजीआई में इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां से गायब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें