ऊना के निकटवर्ती गांव अजौली में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर पेश आए दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कृष्ण कांत सहगल, कमला, देसराज और सुमित सहगल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से वापस अपने गांव नंगड़ा जिला ऊना जा रहे थे कि नंगल के अजौली गांव में सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।