फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के व्यक्ति की रिपोर्ट पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर समेत चार को आईसोलेट किया

Wed, 24 Jun 2020 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के सिंगा गांव का एक 50 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति को दिल की बीमारी के उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया थाए जहां से चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां कोविड टेस्ट के बाद व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इधरए व्यक्ति की रिपोर्ट आते ही क्षेत्रीय अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए क्षेत्रीय अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर और नर्स समेत चार लोगों को होम आईसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इसमें निजी लैब का एक कर्मचारी भी शामिल हैए जिसने व्यक्ति के रूटीन टेस्ट किए थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आया।  व्यक्ति करीब एक साल से घर पर ही था और उसकी पत्नी ही देखभाल कर रही थी। गनीमत है कि पीड़ित की पत्नी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉण् रमन कुमार का कहना है कि चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को एहतियातन होम आईसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें