बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही माऊंट कार्मल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी की बस रक्कड़ में डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। बस में सवार एक अध्यापिका भी घायल हुईं है जिन्हें निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान व आरटीओ एमएल धीमान मौके पर पहुंचे। सड़क के बीच पलटी बस के चलते मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया जिसके बाद जाम खुला। जानकारी के मुताबिक माऊंट कार्मल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल बस में सवार हो गए।