फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल का युकां ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने ऑयल ट्रक यूनियन की हड़ताल और मांग का समर्थन किया है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून में किए संशोधन का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग की है। कहा कि कानून में संशोधन कर हिट एंड रन में चालक को सात साल की सजा और दस लाख जुर्माना लगाने का प्रावधान है। कानून का देश की समस्त ट्रक यूनियनों ने विरोध किया है और आयल टैंकर यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने केंद्र सरकार के इस अनुचित निर्णय का विरोध किया और यूनियन का समर्थन किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें