फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना में अब सभी को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

Thu, 03 Jan 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कोई भी जरूरतमंद अब 14 शर्तों को पूरा कर आसानी से गैस कनेक्शन ले सकता है। उपभोक्ता पांच से 19 किलोग्राम के गैस सिलिंडर ले सकते हैं। यह कनेक्शन पूरी तरह से मुफ्त हैं, लेकिन गैस चूल्हा और सिलिंडर के लिए 1800 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन


इससे पूर्व एससी, एसटी, बीपीएल और अंत्योदय में शामिल लोग ही निशुल्क कनेक्शन का लाभ ले पाते थे। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड का होना जरूरी है। इंडियन ऑयल ने दस्तावेजों का प्रावधान दुरुपयोग रोकने के लिए किया है। वहीं, पहले यह गैस कनेक्शन घर की महिला के ही नाम पर दिए जाते थे, लेकिन अब कोई भी शर्तों को पूरा कर इसे ले सकता है। यह फार्म संबंधित गैस एजेंसी से लिया जा सकता है।

विज्ञापन

1800 रुपये न होने पर मिलेगा लोन

इंडियन ऑयल के जिला मंडी सेल्स ऑफिसर अक्षेंद्र सिंह ने बताया कि जो उपभोक्ता 1800 रुपये की राशि अदा नहीं कर सकते हैं, उनके लिए कंपनी ने लोन का प्रावधान कर दिया है। ऐसे उपभोक्ता हर बार अपनी सब्सिडी से इस राशि को अदा कर सकते हैं। हर बार सिलिंडर लेने पर जो सब्सिडी आती है, कंपनी उसी से लोन की भरपाई करेगी। जब यह राशि पूरी हो जाएगी तो उपभोक्ता को सुचारु रूप से सब्सिडी मिलना शुरू हो जाएगी।

ऐसे मिलेगा गैस कनेक्शन
इच्छुक व्यक्ति को इस योजना के तहत गैस लेने के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। वहां उपभोक्ताओं को केवाईसी का फार्म दिया जाएगा। इस पर चौदह शर्तें इंगित होंगी। इन शर्तों को पूरा करने पर गैस कनेक्शन लिया जा सकेगा।

... तो नहीं मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन
लैंडलाइन फोन, रेफ्रीजरेटर, तीन या तीन कमरों से अधिक पक्का मकान, मोटर गाड़ी, ढाई एकड़ जमीन से अधिक सिंचाई वाली जमीन, तीन या चार पहिया कृषि उपकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, पचास हजार से अधिक क्रेडिट, कर दाता, आयकर दाता, सरकारी नौकरी या दस हजार से अधिक मासिक आय वाले लोग यह सुविधा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें