फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने बहाल की इक्डोल की मान्यता, हजारों छात्रों को होगा फायदा

Tue, 01 Jan 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा संस्थान इक्डोल की मान्यता बहाल हो गई है। अब प्रदेश के हजारों छात्र पहले की तरह इस संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा विषयों में पढ़ाई कर पाएंगे। यूजीसी की ओर से मान्यता बहाल करने को लेकर सर्कुलर भी विवि प्रशासन को मिल गया है। विवि प्रशासन का कहना है कि यूजीसी से इस बारे में अधिसूचना मिल गई है।

विज्ञापन


अब पहले की तरह संस्थान में तीन स्नातक, 15 स्नातकोत्तर और पांच डिप्लोमा कोर्स चलते रहेंगे। नए साल से छात्र इक्डोल से पढ़ाई कर सकेंगे। इस बार मान्यता रद्द होने से छात्र परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। इक्डोल से हर साल हजारों छात्र यूजी और पीजी की परीक्षाएं देते हैं।

विवि प्रशासन यूजीसी से अधिसूचना मिलने के बाद अब मार्च में बैठक कर कोर्स पहले की तरह शुरू करवाने की तैयारी कर रहा है। बैठक में फैसला लिया जाएगा कि सिलेबस में बदलाव किया जाना है या नहीं। उधर, यूजीसी ने भी विवि प्रशासन को संस्थान की व्यवस्था में सुधार करने को कहा है ताकि आने वाले समय में इसकी मान्यता पर दोबारा खतरा पैदा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने जताई खुशी, कहा संस्थान में मिलेंगी सुविधाएं

कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने संस्थान की मान्यता बहाल होने पर खुशी जताई है। कुलपति ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज और यूजीसी अध्यक्ष आचार्य डीपी सिंह का आभार व्यक्त किया है।

कहा कि इक्डोल में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। भविष्य में पाठ्यक्रमों को यूजीसी के निर्देशों के अनुसार तैयार किया जाएगा जिससे दूरवर्ती शिक्षा को अधिक कारगर और सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें