फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में नाकाम शातिरों ने बैंक में लगा दी आग, रिकॉर्ड राख

Sat, 28 Oct 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां(सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनाटिक्कर स्थित यूको बैंक शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी। शातिर चोरों ने नाकाम होने पर बैंक में आग लगा दी और भाग गए। आग में बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर और कुछ रिकॉर्ड जल गया है। स्ट्रॉंग रूम में जमा लगभग नौ लाख रुपये की राशि सुरक्षित है। 
विज्ञापन


चोर शटर के ताले तोड़कर भीतर घुसे थे। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर वारदात का पता चला तो हड़कंप मच गया। तुरंत बैंक के आसपास की दुकानों और राजस्व विभाग के दफ्तर को खाली करवा लिया गया। पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस को यह भी शक है कि चोरी में नाकाम रहने के बाद शातिर भाग गए और आग शॉर्ट सर्किट से लग गई हो। इसके लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे लगी। 


थाना प्रभारी पच्छाद बीरू अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नकदी सुरक्षित है। कंप्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर जल गया है। बैंक के डीजीएम विवेक कौल ने बताया कि बैंक के ताले टूटे हुए थे लेकिन नकदी सुरक्षित है। जल्द ही ब्रांच को व्यवस्थित कर ग्राहकों को सेवाएं देना शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें