फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के छराबड़ा में आग से दो मंजिला भवन हुआ राख

Tue, 29 Jan 2019 08:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के पास छराबड़ा में लकड़ी के एक पुराने निजी मकान में भड़की आग से दो मंजिला भवन जलकर राख हो गया। इस घटना में रेस्टोरेंट के  रहने वाले स्टाफ का सामन और जरूरी दस्तावेज भी जल गए।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे भवन को अपने आगोश में ले लिया और मकान जलने लगा। इसकी सूचना आमंत्रण रेस्ट हाउस के मैनेजर अजमेर सिंह ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।

इस पर मालरोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से डिविजनल फायर आफिसर डीसी शर्मा, छोटा शिमला स्टेशन आफिसर बाल कृष्ण और माल रोड स्टेशन आफिसर मनसा राम की अगुवाई में गई टीम ने सात बजे तक आग की लपटों को शांत कर दिया था।
विज्ञापन


इस पुराने मकान में छह कमरों में रेस्टोरेंट में काम करने वाले स्टाफ के सदस्य रहते थे। अजमेहर सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी, जिसे उन्होंने स्वयं देखा। हालांकि आग के असल कारणों का पता पुलिस की जांच में ही हो पाएगा। 
 
 डिविजनल फायर आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि यह मकान रेस्टोरेंट के मालिक का ही बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच पर ही हो पाएगी। मकान में लगी इस आग में लाखों का नुकसान आंका गया है।

बताया कि देर शाम 5:40 बजे मालरोड अग्निशमन कंट्रोल रूम को मिली। इसके तुरंत बाद छोटा शिमला माल रोड से तीन अग्निशमन वाहनों के साथ 15 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। सात बजे तक आग को बुझा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें