फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू खड्ड में बहे दो युवक, एक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। बाथू पुल के साथ लगती खड्ड में मंगलवार देर शाम एक श्रद्धालु के बहने की सूचना कांगड़ा पुलिस थाना में दी गई है। बताया जा रहा है कि टोलियों में आ रहे पंजाब राज्य से श्रद्धालु नजदीकी खड्डों में नहाने चले जा रहे हैं। मंगलवार देर शाम पंजाब के नकोदर से आए दो युवक बाथू पुल के समीप की खड्ड में नहाने चले गए। देखते ही देखते दोनों युवक बिक्रम और गुरमीत गहरे पानी में बह गए। खड्ड के किनारे दोनों युवकों के बहने के बाद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए खूब शोर मचाया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बिक्रम को बहने से बचा लिया, वहीं गुरमीत गहरे पानी में बह गया। एसएचओ शीशपाल ने बताया कि पुलिस बह गए युवक की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें