फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लिए बढ़ी सप्लाई, राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तीसरे दिन नियमित सप्लाई की उम्मीद
विज्ञापन

अभी ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन आ रहा पानी
मंगलवार को गिरि से मिला 15.73 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश का दौर थमने के बाद गुम्मा और गिरि पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। इससे शहरवासियों को बुधवार से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि शहर में अब तीसरे दिन सभी इलाकों में पानी देना सुनिश्चित किया जाएगा।
अभी तक शहर के ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन पानी मिल रहा है। मंगलवार को भी कनलोग समेत कई इलाकों में चौथे दिन ही पानी की सप्लाई दी गई। कंपनी के अनुसार भारी बारिश का सिलसिला थमने के बाद गिरि पेयजल परियोजना में गाद कम हो गई है। मंगलवार को इस परियोजना से शिमला शहर को 15.73 एमएलडी पानी मिला है। बीते तीन दिन से गिरि से 10 एमएलडी से कम ही पानी शहर को मिल रहा था। गुम्मा से भी हल्की सप्लाई बढ़ी है। मंगलवार को सभी परियोजनाओं से राजधानी को 44.94 एमएलडी पानी मिला है। यह सोमवार से करीब 13 एमएलडी ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए अगले एक दो दिन यदि भारी बारिश नहीं होती है तो शहर के लिए 45 एमएलडी से ज्यादा सप्लाई की जाएगी। शहर में सभी इलाकों को तीसरे दिन के शेड्यूल में लाया जाएगा। पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज ललित ने कहा कि मंगलवार को सप्लाई बढ़ गई है। गिरि में गाद थमने से आपूर्ति बढ़ी है। प्रयास है कि लोगों को तीसरे दिन नियमित सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन

आज इन इलाकों में आएगा पानी
शहर में सेंट्रल जोन के क्लिंफड इस्टेट, रुल्दूभट्ठा, पीएंडटी कालोनी, कालीबाड़ी, स्कैंडल प्वाइंट, मालरोड, सब्जी मंडी, मेट्रोपोल, दाड़नी बगीचा, चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली, टुटीकंडी, अनाडेल, कामनादेवी, घोड़ाचौकी, कैथू, टुटू, मज्याठ, लक्कड़ बाजार जोन के लक्कड़ बाजार क्षेत्र, ओकवुड, कैलस्टन, भराड़ी, संजौली जोन के मल्याणा, शनान, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बनरेड़ू, अपर चलौंठी, अपर समिट्री गेट, ढींगूधार, नेरीधार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, इंजनघर, भट्ठाकुफर, नवबहार, छोटा शिमला जोन के हिमुडा कालोनी, फ्लावरडेल, छोटा शिमला, बैनमोर, एसडीए परिसर विकासनगर, न्यू शिमला जोन के मैहली, पंथाघाटी, सरघीण और न्यू शिमला सेक्टर एक से चार तक सोमवार को पानी दिया जाएगा। बाकी इलाकों में बुधवार को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें