फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, महिला घायल

Mon, 23 Sep 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना के निकटवर्ती त्यूड़ी गांव में दो बाइकों की टक्कर में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शशि पाल 52 पुत्र गुलजारी गांव लोअर बसाल जिला ऊना और अरुण शर्मा 32 पुत्र गोपाल शर्मा गांव जोह तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा बाइक में पीछे बैठी शशि पाल की पत्नी गुरप्यारी 50 गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लगाया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। 

हादसा इतना भयानक था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार शशिपाल और उसकी पत्नी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन


त्यूड़ी में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


घायल बाइक चालक शशि पाल की पत्नी गुरप्यारी को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें