शिमला। जिला पुलिस के स्पेशल सेल ने चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर उन्हें नोटिस जारी कर छोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने शनिवार सुबह तारादेवी बैरियर में नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की नियमित रूप से छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शोघी की ओर से दो युवकों को पैदल आते हुए देखा। शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 4.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान क्षितिज और निखिल के रूप में हुई है। ब्यूरो