शिमला। छोटा शिमला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी रेशम सिंह और स्वराज खन्ना के कब्जे से 17.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने टाॅलैंड और सरघीण क्षेत्र में चेकिंग में इनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से हेरोइन लेकर आए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है। संवाद