फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार में चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस ने शहर के लक्कड़ बाजार से दो युवकों को 3.87 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इनके पास से सिरिंज, फॉयल पेपर, वजन करने वाली मशीन भी बरामद की है। 21 और 18 साल की आयु के यह दोनों आरोपी युवक कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। लक्कड़ बाजार में सोमवार को पुलिस को चिट्टा तस्करी को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम लक्कड़ बाजार में बने भवन में पहुंची। भवन की चौथी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खोला तो दो युवकों से तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें