शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने केंद्र सरकार के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। यह पदयात्रा रिज मैदान शिमला से शुरू होकर एजी कार्यालय में समाप्त हुई। माय भारत, शिमला, हिमाचल प्रदेश के उपनिदेशक विपिन कुमार ने राज्य के युवाओं एवं माय भारत के स्वयंसेवकों से आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। संवाद