फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बिजली कर्मियों पर बरसा पैसा, दो किस्तों में मिलेगी संशोधित ग्रेड पे

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एरियर मिलने से बोर्ड कर्मचारियों को दस हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये का वित्तीय लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड के 15 हजार कर्मचारियों को दो साल का संशोधित ग्रेड पे देने के आदेश जारी हो गए हैं। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने एक अक्तूबर, 2012 से 30 सितंबर, 2014 के बीच की अवधि का संशोधित ग्रेड-पे एरियर दो किस्तों में जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


एरियर मिलने से बोर्ड कर्मचारियों को दस हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये का वित्तीय लाभ मिलेगा। पहली किस्त जुलाई में मिलने वाले जून महीने के वेतन के साथ और दूसरी किस्त जनवरी 2017 में मिलने वाली दिसंबर 2016 की तनख्वाह के साथ दी जाएगी।

एरियर की राशि जीपीएफ में जाएगी। संशोधित ग्रेड-पे एरियर का लाभ क्लास वन से लेकर क्लास फोर के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। क्लास वन को 10 से 20 हजार, क्लास टू को 15 से 25 हजार और क्लास थ्री, फोर को 35 से 60 हजार रुपये का एरियर मिलेगा।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को दो किस्तों में होगा भुगतान

राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से जुड़े कर्मचारियों को भी दो किस्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा।
राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से जुड़े कर्मचारियों को भी दो किस्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। संशोधित ग्रेड-पे एरियर के भुगतान से बोर्ड के खजाने पर करीब 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। संशोधित ग्रेड पे देने के आदेश जारी करने की राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल ने पुष्टि की है।

इंप्लाइज यूनियन की बड़ी जीत
बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन का पहली मई को जिला मंडी के सुंदरनगर में राज्य स्तरीय अधिवेशन हुआ था। यूनियन ने संशोधित ग्रेड देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था।

मुख्यमंत्री ने जल्द आदेश देने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को बोर्ड प्रबंधन ने आदेश जारी किए हैं। यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में 44 कर्मचारियों को प्रमोशन

बोर्ड ने शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों के 44 कर्मचारियों के पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों के 44 कर्मचारियों के पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। चार सेक्शन आफिसरों को पदोन्नत कर अवर सचिव बनाया गया है। इनमें पूर्ण चंद, प्रेम चंद, मोहिंद्र कुमार और जोगिंद्रा देवी शामिल हैं।

आठ अधीक्षक ग्रेड टू सेक्शन आफिसर के पद पर पदोन्नत किए गए। पदोन्नत सेक्शन आफिसर रामलाल को शिमला, सुभाष चंद को पालमपुर, नंदु राम को हमीरपुर, उमा देवी को सुंदरनगर, गोपाल दास को सुंदरनगर, देवेंद्र कुमार को शिमला, हरी शंकर को हमीरपुर और मेघनाथ को बोर्ड सचिवालय में स्थानांतरित किया गया।

इनके अलावा 32 वरिष्ठ सहायकों को अधीक्षक ग्रेड टू के पद पर पदोन्नति दी गई। बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें