फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का कार्य करते समय पैड़ से गिरकर दो मिस्त्रियों की मौत

Fri, 10 Aug 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं के गांधी चौक के साथ एक मकान का कार्य कर रहे दो राज मिस्त्रियों की पैड़ से गिरकर मौत हो गई है। दोनों मिस्त्री पैड़ लगाकर घर की तीसरी मंजिल पर पलस्तर का कार्य कर रहे थे। एक मिस्त्री ने घुमारवीं अस्पताल में दम तोड़ा तो दूसरे ने बिलासपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।      

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घुमारवीं गांधी चौक के साथ एक मकान पर सुबह 11 बजे दो राजमिस्त्री पैड़ लगाकर कार्य कर रहे थे। अचानक ही एक मिस्त्री का पैड़ से पांव फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया। उसके साथ ही कार्य कर रहा एक अन्य मिस्त्री भी उसके साथ नीचे गिर गया।

जहां पर दोनों मिस्त्री गिरे वह बिल्कुल पक्की जगह थी, जिस कारण उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आ गई। मिस्त्रियों के गिरने का पता जैसे ही व अन्य लोगों व साथ काम कर रहे लोगों को लगा तो तुरंत उठाकर घुमारवीं अस्पताल ले गए। जहां पर एक ने दम तोड़ दिया तथा दूसरे को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंचते ही दूसरे ने भी दम तोड़ दिया गया। मरने वालो में सतीश कुमार (35) पुत्र धनीराम गांव चुवाड़ी जो घुमारवीं के साथ लगता गांव का है तथा दूसरा पट्टा पंचायत के गांव बाड़ी कंरगोड़ा का जगदीश चंद (45) पुत्र सैणू राम है। मरने वालों में दोनो ही बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मिस्त्री कुछ दिनों से घुमारवीं में निजी मकान में कार्य कर रहे थे। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें