फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka shimla Train: कालका से कोटी तक दौड़ेंगी दो रेलगाड़ियां, डीआरएम ने किया निरीक्षण, ट्रायल भी सफल

Mon, 04 Sep 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)

सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पहले चरण में कालका से कोटी तक ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए सोमवार को कोटी तक किया गया ट्रायल सफल रहा। वहीं, ट्रैक को भी पूरी तरह से कोटी तक ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
कालका से कोटी तक ट्रैक क्लीयर होने पर पास देता कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पहले चरण में कालका से कोटी तक ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए सोमवार को कोटी तक किया गया ट्रायल सफल रहा। वहीं, ट्रैक को भी पूरी तरह से कोटी तक ठीक कर लिया गया है। जिसके बाद रेलवे बोर्ड की ओर से दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं करीब डेढ़ माह बाद ट्रैक पर कालका से कोटी तक ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू होगा। रेल मंडल अंबाला के डीआरएम एमएस भाटिया ने भी दौरा किया। बारिश के बाद ट्रैक पर काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से कालका से सोलन के बीच अधिकतर जगहों में ट्रैक पर मलबा और पत्थर गिरे। वहीं कई जगहों पर ट्रैक के नीचे से डंगे भी खिसक गए थे।

विज्ञापन


जिससे यहां पर ट्रेनों का संचालन न हो सका। हालांकि बोर्ड की ओर से सोलन से शिमला की ओर ट्रेन चलाई। अगस्त में हुई बारिश के बाद यह भी बंद हो गया और ट्रैक पर टे्रनों की आवाजाही पूर्णत: बंद हो गई। सोमवार को ट्रैक साफ होते ही कालका से कोटी तक दो कोच के साथ ट्रायल किया गया। यह ट्रायल सफल रहा। इसके बाद मंगलवार से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। यह ट्रेन कालका से सुबह 7:00 बजे और 7:55 पर कोटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन 8:20 बजे कोटी से चलेगी और 9:15 बजे कालका पहुंचेगी। वहीं दूसरी ट्रेन दोपहर 03:00 बजे कालका से कोटी के लिए चलेगी। जबकि शाम 04:20 बजे कोटी से कालका की ओर रवाना होगी।

कालका से कोटी तक ट्रैक क्लीयर होने और सफल ट्रायल के बाद दो ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। समयसारिणी भी तय की ली गई है। जल्द ही दूसरे चरण में भी ट्रैक क्लीयर हो जाएगा। -हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें