फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी बनकर शिमला घूमने आए दो लोगों से 1.40 लाख के नकली नोट पकड़े

Fri, 19 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानी बनकर शिमला आए दो लोगों से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट दो हजार रुपए के हैं। कुल 70 नोट यानि एक लाख 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी 40 हजार रुपए के नोट बाजार में खपा चुके थे।
विज्ञापन


फिलहाल शिमला पुलिस ने दोनों को जाली नोट खपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से दो हजार के 70 नकली नोटों को भी बरामद किया है।

आरोपी खुद को किसान बता रहे हैं। इन्हें पुलिस ने शोघी बैरियर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों वीरवार को शिमला पहुंचे थे। इस दौरान इनके पास कुल एक लाख 80 हजार के नकली नोट थे।
विज्ञापन


ये शिमला में कई होटलों में ठहरे, ढाबे में खाना खाया और सामान भी खरीदा। इस दौरान इन्होंने करीब 40 हजार के नकली नोट खपा दिए। अभी भी इनके पास एक लाख 40 हजार के नकली नोट मौजूद थे। इससे पहले कि ये किसी और को चूना लगा पाते, पुलिस ने इन्हें धर दबोच लिया।
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए दोनों आरोपी    

शिमला पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक कार में वीरवार को शिमला पहुंचे और यहां लिफ्ट के पास एक होटल में ठहरे। इस दौरान इन्होंने कई जगह पर दो हजार के नकली नोट चलाए। इसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी इस पर पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल फैला कर इन्हें पकडऩे की योजना बनाई।

शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने शोघी में एक ढाबे में खाना खाया और बिल चुकाने के लिए दो हजार का नोट दिया। बिल काटने के बाद ढाबा संचालक ने बाकी बकाया लौटा दिया। इनके जाने के बाद ढाबा मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। 
 
पुलिस की शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास 1 लाख 80 हजार के नकली नोट थे इसमें से 40 हजार वह मार्किट में खपा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दो हजार के नकली नोट चलाने की हरियाणा और पंजाब में भी कोशिश की लेकिन वहां वह नहीं चले।

हिमाचल में दाखिल होने के बाद इन्हें चलाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह नोट कहां से लेकर आए थे ? कहीं शिमला में तो इनका कोई गिरोह सक्रिय नहीं?  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें