शिलाई विधानसभा के तहत कांडोच्योग पंचायत के कांडो गांव के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर बाद पेश आया।
जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र अंकित पुत्र संतराम शनिवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ पशुओं के लिए चारा लाने गया हुआ था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह टौंस नदी में जा गिरा।
सूचना मिलने पर ग्रामीण ओर परिजन नदी से शव को बाहर निकाल कर गांव ले आए है। अंकित 12वीं की पढ़ाई शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में कर रहा था। पंचायत प्रधान माया राम चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि छात्र चारा लाने के लिए गया था। अचानक वह नदी में गिर गया। उधर , विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हादसे के बाद पंचायत में शोक की लहर है। उन्होंने छात्र के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की हैं।