फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

Sat, 18 May 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पिकनिक मनाने के लिए राजगढ़ इलाके के यशवंत नगर आए नौणी विश्वविद्यालय के एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र यशवंतनगर में अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। वह नदी में नहाने उतर गया और तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यशवंतनगर में गिरि नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। नौणी विश्वविद्यालय के छात्र शनिवार को यशवंतनगर के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

इस दौरान मंडी जिले के गांव ढलवान तहसील बलद्वाडा निवासी मोहित कुमार पुत्र हेमराज (19 साल) नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाते वक्त वह नदी में डूब गया। मोहित को उसके साथियों और ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला और तुरंत जिला चिकित्सालय सोलन पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी में बीएससी फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उधर, डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन

टौंस नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत

 शिलाई विधानसभा के तहत कांडोच्योग पंचायत के कांडो गांव  के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर बाद पेश आया। 

जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र अंकित पुत्र संतराम शनिवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ पशुओं के लिए चारा लाने गया हुआ था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह टौंस नदी में जा गिरा।

सूचना मिलने पर ग्रामीण ओर परिजन नदी से शव को बाहर निकाल कर गांव ले आए है। अंकित 12वीं की पढ़ाई शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में कर रहा था। पंचायत प्रधान माया राम चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि छात्र चारा लाने के लिए गया था। अचानक वह नदी में गिर गया। उधर , विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हादसे के बाद पंचायत में शोक की लहर है। उन्होंने छात्र के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें