जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम संतोषगढ़ निवासी रमन अपने साथियों के साथ जा रहे थे कि इसी दौरान टाहलीवाल के पास कार अनियंत्रित हो गई। सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें लक्की और रमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद घायलों कार से बाहर निकाला और 108 की मदद की हरोली अस्पताल पहुंचाया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।