पुलिस थाना चौपाल के तहत बामटा के पास एक टिपर गिर गया। इसमें सवार नेपाली मूल के दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। डीएसपी संतोष शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे चौपाल से करीब 45 किलोमीटर दूर बामटा स्थान पर एक टिप्पर (एचपी-08-ए-2817) अनियंत्रित होेकर सड़क से 40 मीटर नीचे जा गिरा।
हादसे में प्रकाश बहादुर (32) और नर बहादुर (35) की मौत हो गई। इसके अलावा हनीफ मोहम्मद और रमेश छामटा हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना चौपाल थाना को दी।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने फोन करके एंबुलेंस का बुलाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डीएसपी संतोश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया।