फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस मामले में दो लोग दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला अदालत ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में किन्नौर निवासी वरिंदर कुमार और सिरमौर निवासी प्रताप सिंह को दोषी करार दिया है। वरिंदर कुमार को छह महीने की कैद और 2.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं प्रताप सिंह को चार महीने की सजा और 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विभूति बहुगुणा की अदालत ने यह फैसले सुनाए हैं। दोषी वरिंदर कुमार ने महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड से वाहन खरीदा था जबकि प्रताप सिंह ने व्यवसाय चलाने के लिए प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से 1.20 लाख का ऋण लिया था। दोषियों की तरफ से भुगतान के लिए जारी किए चेक बाउंस हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें