फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा संदेशों वाले प्लेकार्ड और बैनर उठाए और सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन, यातायात नियमों का पालन करें जैसे नारे लगाए। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान, रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. पीडी कौशल और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश शर्मा ने यातायात नियमों की जानकारी दी। सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यह रैली चौड़ा मैदान तक निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें