शिमला। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने पंथाघाटी में दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुमान सिंह और विशाल निवासी चौपाल शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम वीरवार शाम पंथाघाटी के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सूचना के आधार पर दो युवकों को तलाशी के लिए रोका जिन्होंने अपने नाम गुमान सिंह और विशाल बताया। तलाशी में इनके कब्जे से 282 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी चरस किसे बेचने की फिराक में थे।