फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे का आरोपी अदालत से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में शिमला के युवक को दोष सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश (वन) की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामला राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में 28 मार्च 2022 में पंजीकृत किया था। पुलिस की एक टीम यातायात जांच के लिए संकटमोचन, तारादेवी और शोघी क्षेत्र में गश्त पर थीं। दोपहर करीब 4 बजे टीम ने पुराने बैरियर में एक रेन शेल्टर के पास चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें कैल्सटन निवासी करण सिंह सवार था। आरोप लगे थे कि तलाशी में डैशबोर्ड के अंदर एक पैकेट मिला जिसमें 15.81 ग्राम चिट्टा था। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अभियोजन पक्ष सभी उचित संदेह से परे यह साबित करने में विफल रहा है कि संबंधित दिन और समय पर कथित प्रतिबंधित नशा सामग्री वाहन में यात्रा करते समय अभियुक्त के कब्जे से बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें