फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो नए क्लबों को मिले चार्टर प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में सोमवार को रोटरैक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आरकेडिया, जोन-एक का आयोजन किया गया। इसमें आठ रोटरैक्ट क्लबों के 158 रोटरैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान दो नए क्लबों को चार्टर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा समन्वयक रवि कांत जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीआरआर पुरंधि गुप्ता ने सभी रोटरैक्टर्स का स्वागत किया। जिला सचिव तपन चौहान ने रोटरैक्ट नेतृत्व और क्लब रिपोर्टिंग के महत्व पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि रवि कांत जैन ने रोटरी-रोटरैक्ट सिनर्जी विषय पर विचार रखे। उन्होंने दोनों संगठनों के बीच आपसी सहयोग, मार्गदर्शन और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब शिमला टाउन और रोटरैक्ट क्लब आईएचएम कुफरी को चार्टर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हिमाचली लोकनृत्य नाटी ने सभी का मनोरंजन किया। आयोजक रोटरैक्ट क्लब गवर्नमेंट कॉलेज संजौली की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। डीआरआर पुरंधि गुप्ता और जिला सचिव तपन चौहान को भी शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें