फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोरोना के घटे तो अब ब्लैक फंगस के बढ़ने लगे मामले, दो और मरीज मिले

Fri, 04 Jun 2021 02:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले आ चुके हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे तो अब ब्लैक फंगस का आंकड़ा रफ्तार पकड़ने लगा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो और मरीज पहुंचे हैं। ये दोनों हमीरपुर जिला के हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टर इन मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों की आंखों में सूजन के चलते टेस्ट किया गया तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनकी सर्जरी भी की गई है।

आईजीएमसी में अब तक नौ मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले हमीरपुर से छह, सोलन से दो और एक मरीज शिमला से सामने आया था। नौ में से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें