फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावा पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार, 11 पुलिस रिमांड पर

Sun, 07 Oct 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बावा हरदीप
विज्ञापन

इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले के दो अन्य आरोपियों को परवाणू पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अशोक कुमार निवासी कालका फरार चल रहा है।

विज्ञापन


बीते दिन शुक्रवार को पकड़े गए 11 आरोपियों को पुलिस ने कसौली कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

जिन आरोपियों को कसौली कोर्ट में पेश किया गया उनमें राजेंद्र राजू, शिव कुमार, रूबल, गोपाल, उमेश शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर, पिंकू शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजीव कुमार, तरेश शर्मा व संजय कुमार शामिल हैं। मनोज व विक्रम हिरासत में हैं।
विज्ञापन


भाजयुमो उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को पुलिस ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था। बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला करने के बाद 14 आरोपियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी।

बीते दिन जमानत रद्द होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी विरेंद्र चौहान का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस कालका समेत अन्य संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें