फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि के हिंदी विभाग के दो मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के हिंदी विभाग के दो विद्यार्थियों को बैंक ऑफ बड़ौदा की मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना 2025-26 के तहत सम्मानित किया गया। हिंदी विभाग की मनीषा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये और दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के भारत शर्मा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपये की राशि प्रदान की गई। दोनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के शिमला क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख करतार सिंह चौधरी ने बताया कि वर्ष 2006 से संचालित इस योजना में देश के 71 विश्वविद्यालय शामिल हैं। योजना के तहत एमए हिंदी की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र और छात्रा को पुरस्कृत किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें