दीक्षा धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन थी। रात में उसकी हालत स्थिर रही, लेकिन सुबह करीब साढ़े 3 बजे अचानक दीक्षा की मौत हो गई। उधर, वंदना ने सुबह करीब सवा 6 बजे टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि युवतियों की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। युवतियों ने सुइसाइड किया है या मौत अन्य कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। युवतियों के कमरे से पुलिस ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, एक पेन ड्राइव को जांच के लिए कब्जे में लिया है। कमरे से निम्यूस्लाइड दवा का रैपर मिला है।
इसमें से कुछ गोलियां निकली हुई हैं। इसके अलावा कमरे से ब्रूफीन, डिस्प्रिन और सिट्राजिन (एलर्जी की दवा) दवाइयां भी मिली हैं।