फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, छात्रा समेत 3 घायल

Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन और लाहौल स्पीति में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा सोलन के सरयांज-कुंहर मार्ग पर टिक्कर गांव के पास हुआ। यहां एक मारुति वैन 200 फीट खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन


दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है, उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है। एक का इलाज अर्की अस्पताल में चल रहा है। हादसा सोमवार देर रात हुआ। तीनों देर रात काम करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात गांव टिक्कर के पास मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वैन में तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से वैन में सवार कालू राम, मान सिंह और रघुवर दास सभी निवासी गांव जघुन को खाई से निकाला गया।
विज्ञापन


इन तीनों को हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। देर रात घायल रघुवर दास (49) ने दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक मान सिंह को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। एक घायल अर्की अस्पताल में दाखिल है। अर्की थाना के प्रभारी हरी भगत नेगी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

एचआरटीसी बस ने कुचली छात्रा, आईजीएमसी की रेफर
शिमला- कांगड़ा एनएच पर चमाकड़ी पुल के पास स्कूल जा रही नौंवीं की छात्रा एचआरटीसी बस की चपेट में आ गई। पिछले टायर के नीचे छात्रा का पैर आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई और छात्रा को प्रारंभिक उपचार के लिए दाड़लाघाट अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा का पैर बुरी तरह से कुचला है तथा इसें फ्रेक्चर भी हो गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस शिमला से बैजनाथ जा रही थी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में बस को बाउंड किया गया। बस में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को अन्य निगम की बस में सवार होकर गंतव्य की तरफ रवाना होना पड़ा।

टाटा सूमो लुढ़की, चालक की मौत
उदयपुर (लाहौल स्पीति) लाहौल में सलपट पुल के समीप एक टाटा सूमो सड़क से करीब बीस फुट नीचे की तरफ गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात्रि का है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।  ठंड से भी चालक की मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

सड़क दुर्घटना में सलपट गांव के युवक विपिन 30 साल की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना के बारे में पुलिस व ग्रामीणों को मंगलवार सुबह पता चला। सोमवार देर रात सलपट निवासी विपिन 30 साल उदयपुर से सलपट की तरफ जा रहा था। जो सलपट पुल के समीप हादसे का शिकार हो गया।

एसएचओ उदयपुर ओमप्रकाश ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने मंगलवार सुबह 9 बजे दुघर्टना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक टाटा सूमो चंद्रभागा नदी किनारे पानी में गिरी हुई पाई गई। जबकि चालक की लाश तट पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें