शादी के बाद बहन को ससुराल छोड़ने आए भाई समेत दो लोगों की एक कार हादसे में मौत हो गई। हादसा हिमाचल के रामपुर में हुआ है। पुलिस के अनुसार रामपुर के साथ लगते किन्नू में एक स्विफट कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। यह कार मश्नू गांव से किन्नू की ओर आ रही थी कि अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सराहन से पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान मश्नू गांव के वीरेंद्र उम्र 20 साल और देवेंद्र 40 साल, निवासी देथल कुमारसैन के तौर पर हुई है। वीरेंद्र कॉलेज छात्र था और दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे।