फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में बिना वीजा के पकड़े दो जापानी युवक

Fri, 11 Dec 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो विदेशियों को बिना जरूरी दस्तावेज गिरफ्तार किया है। उनके वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वह यहां रह रहे थे। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों विदेशी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में जपानी दूतावास को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने मनाली में घूम रहे दो सैलानियों से शक के आधार पर दस्तावेज मांगे। जिस पर दोनों ने अपने दस्तावेज होटल में होने की बात कही। पुलिस दोनों के साथ होटल पहुंची।

जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों के वीजा एक्सपायर हो चुके हैं। दस्तावेज की जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों विदेशियों की शिनाख्त जापान के फूचूवाक और याको के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बारे में जापान के दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें