शिमला। राजधानी में सुबह के समय एचआरटीसी की दो बसें खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। शहर के ब्रॉकहास्ट और रेडीसन होटल के पास सुबह करीब 10 बजे बसें खराब हो गईं। इससे यातायात वनवे रहने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कसुम्पटी-छोटा शिमला और भराड़ी-लॉंगवुड सड़क पर भी आवाजाही प्रभावित रही। इस बीच ट्रैफिक जवानों ने यातायात को एकतरफा चलाया। वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा गया। बाद में खराब वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। इस दौरान लोगों को जाम से परेशानी हुई। संवाद