फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुटीन चेकअप कराने आए पूर्व सैनिक को डाल दिया स्टेंट, दो डॉक्टरों पर एफआईआर

Thu, 29 Nov 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त एक पूर्व सैनिक को रुटीन चेकअप के दौरान गंभीर बीमारी बता चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हार्ट ब्लॉकेज बताकर बाकायदा स्टेंट भी डाल दिया गया। बाद में पता चला कि स्टेंट बेवजह डाला गया है।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत में पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पुष्ट किया है। दो डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों को अब गिरफ्तार करने की तैयारी है। यह मामला पालमपुर का है। 

जानकारी के अनुसार गांव खिलड़ू के निवासी जगरनाथ ठाकुर ने करीब एक साल पहले पुलिस में शिकायत दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि वह पालमपुर ईसीएचएस अस्पताल होल्टा में रुटीन चेकअप के लिए गए थे। वहां पर तैनात डॉक्टर ने ईसीजी जांच कर उसे चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराकर निजी अस्पताल गए

ईसीजी में गड़बड़ी से घबराकर वह इलाज को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल चले गए। वहां पर डॉक्टर ने बताया कि उनके हार्ट में 70 फीसदी ब्लॉकेज है। ऐसे में उसे स्टेंट डाल दिया गया। इससे उसे और परेशानी हो गई। एक अन्य चिकित्सक से जांच कराने पर पता चला कि उसे स्टेंट डलवाने की कतई जरूरत नहीं थी।
 
वहीं पुलिस ने शिकायत हृदय रोग विशेषज्ञों की राय लेकर पड़ताल की तो दोनों डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई। इस पर पुलिस ने ईसीएचएस होल्टा में तैनात तत्कालीन डॉ. एसके त्रिवेदी और चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल के डॉ. राघव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सभी तथ्य जांचने के बाद दो चिकित्सकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें